खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

यात्रा निकालकर माता को औढ़ाई आस्था की चुनर

गणेश सेवा समिति संधारा के तत्वावधान में हुआ आयोजन

नाहर टाइम्स@संधारा। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर भानपुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम संधारा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग और गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में शक्ति स्वरूपा मां दुधाखेड़ी माताजी को 500 मीटर लंबी चुनर अर्पित की गई।
इस संबंध में पत्रकार प्रतीक बाफना ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम विघ्नहर्ता श्रीगणेश मंदिर पर गांव के मुखिया सरपंच चांदमल पाटीदार तथा अन्य ग्रामवासियों सहित समिति सदस्यों द्वारा भगवान श्रीगणेश का विधि-विधान सहित पूजन अर्चन किया गया। इसके उपरांत खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हनुमान जी महाराज का पूजन किया गया। तत्पश्चात माता रानी को भेंट की जाने वाली 500 मीटर चुनर का पूजन भी विधिविधान से किया गया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल – ढमाकों के साथ माता-बहनों ने अपने हाथों में चुनर लेकर मातारानी के दरबार दूधाखेड़ी मंदिर की और प्रस्थान किया।
गरबा नृत्य करके किया चुनर यात्रा का स्वागत 
उक्त चुनर यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होकर सदर बाजार पहुंची। जहां गांव के सभी गरबा मंडल गढ़ी चौक, सदर बाजार, महादेव मंदिर, माली मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, खेड़ापति हनुमान मंदिर गरबा मंडल के सहयोग से भक्तों द्वारा गरबा नृत्य करते हुए मातारानी की चुनर यात्रा का स्वागत किया गया‌। इस दौरान जय माता दी के गगनभेदी जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। चुनर यात्रा के पूरे मार्ग में मातृशक्ति, बच्चों व नवयुवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतिम पड़ाव में सभी भक्तगणों ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर महाआरती करते हुए मातारानी को चुनर भेंट की।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर ग्राम के मुखिया चांदमल पाटीदार सहित गणेश सेवा समिति के सदस्यों सर्वश्री ओमप्रकाश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, दिलीप राठौर, मुकेश टेलर, विजय राठौर, घनश्याम पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, मुकेश राठौर, फूलचंद माली, राकेश राव, राजू द्विवेदी, अमित पाटीदार, मनोज राव, सन्नी गुप्ता, सदानंद मंडावरा, नवनीत द्विवेदी, यश द्विवेदी, योगेश सोनी, निर्मल राठौर, राहुल राठौर, बंटी सोनी, जगदीश सोनी, नंदलाल पाटीदार, कन्हैयालाल पाटीदार, प्रहलाद सोनी, मुकेश गुर्जर, विनोद पाटीदार, रामलाल सोनी, रवि माली, शंकर नाथ, मनोहर नाथ, रवि माली, मनोहर गुप्ता, दिनेश अहीर, तूफान चौधरी, कपिल राठौर, मनोहरलाल पाटीदार, लेखराज राठौर, मुकेश माली, मनोज शर्मा, हरिभाई सोनी, पं.मनीष शर्मा, जगदीश राव, मांगीलाल गुलानिया, कपिल राठौर, हितेश बागड़ी, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, कनीराम नागर, अशोक चौहान, मनोहर सोनी, गोपाल ररोतिया, विष्णु वर्मा, सीताराम गुर्जर, मोहन राठौर, मुकेश राठौर, कैलाश पाटीदार, किशन पाटीदार, नवल पाटीदार, ललित माली, सुरेश बागड़ी सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों माता – बहनों नव-युवकों द्वारा माता रानी को चुनर ओढ़ाई गई। इस दौरान देश में सभी के लिए मंगलमय सुख समृद्धि की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया गया और 150 किलो फलाहारी प्रसादी का वितरण किया गया।
Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!