खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

गरबों की धूम से झूम उठा देहली स्मार्ट पब्लिक स्कूल का परिसर

बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी लिया गरबे का आनंद

नाहर टाइम्स@शाजापुर। नेशनल हाइवे बायपास स्थित देहली स्मार्ट पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व पर गरबे का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ टीचर ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रंग/बिरंगे गरबा परिधानों में सजे-धजे छोटे-छोटे बच्चे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहें।

पुरूस्कार वितरण करते स्कूल संचालक।

उल्लेखनीय है कि इस नवरात्रि पर्व में बच्चों के साथ उनके पालकों का भी गरबा कार्यक्रम स्कूल प्रबंधन द्वारा रखा गया। जिसमें बच्चों के साथ सभी माताओं ने भी अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर गरबे में श्रेष्ठ गरबा, श्रेष्ठ परिधान, श्रेष्ठ मदर एवं चाइल्ड गरबा अवार्ड प्रदान किए गए। अभिभावकों एवं बच्चों के साथ संपूर्ण स्टाफ ने भी गरबे में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के संबंध में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों का आयोजन भी किया जाना चाहिए, जिससे बच्चों को अपनी कला एवं क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में विद्यालय संचालक मनीष शर्मा एवं नंदनी शर्मा एवं प्रिंसिपल मनप्रीत कौर छाबड़ा द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!