त्यौंहारी सीजन में सरकार के जीएसटी सुधार का समर्थन
जैन युवक महासंघ ने समस्त व्यापारी वर्ग की ओर से जताया आभार

नाहर टाइम्स@शाजापुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में देश के आम नागरिकों के लिए जीएसटी स्लैब कम करके आगामी त्योहारों पर बड़ा तोहफा देने का भरोसा दिलाया था। घोषणा के मात्र 17वें दिन इस घोषणा को अमल में लाए जाने के लिए समस्त व्यापारी वर्ग की ओर से जैन युवक महासंघ ने प्रधानमंत्री एवं सरकार के प्रति आभार जताया है।
उक्त संबंध में अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने उक्त संबंध में वक्तव्य देते हुए बताया कि जीएसटी सुधार की घोषणा के मात्र 17वें दिन देश की आम जनता को चौंकाते हुए जो मास्टर स्ट्रोक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगाया है उससे देश का कोई भी नागरिक अछूता नहीं रहा है। चाहे देश का अन्नदाता किसान हो, देश का मध्यमवर्गीय परिवार हो, छोटा व्यापारी हो, छोटा उद्यमी हो अथवा चाहे मजदूर साथी हो। सभी को इस सुधार का लाभ मिलना तय है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जीएसटी 4 स्लैब में लगता था। 28, 18, 12 व 5 इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए 28 और 12 दो स्लैब पूर्ण रूप से हटाकर त्यौंहारी सीजन की शुरुआत में ही जो बड़ा तोहफा देश के हर नागरिक को सरकार ने दिया है। इस प्रगतिशील कदम के लिए संपूर्ण देशवासियों सहित अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई और प्रदेश के सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद, साधुवाद और आभार व्यक्त किया है। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया है कि देश हित में सदैव व्यापारी प्रधानमंत्री के निर्णयों के साथ रहेंगे। युवक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री दसेड़ा ने बताया कि देश को आत्म निर्भर तथा विकसित भारत बनाने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को भारत सरकार राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी (अहमदाबाद) के मार्गदर्शन में वोकल फोर लोकल, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाओ – विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार अभियान को युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई अपना पूर्ण सहयोग समर्थन देते हुए प्रदेश के व्यापारियों से आव्हान करती है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करते हुए हम सभी मध्यप्रदेश के व्यापारी हमारी दुकानों पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और उपभोग करेंगे। साथ ही हम सभी व्यापारी शपथ लें कि हम हमारी दुकानों पर विदेशी वस्तुओं का विक्रय नहीं करेंगे।



