खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

नाहर अध्यक्ष तथा योगी सचिव मनोनीत

म.प्र.जन अभियान परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। शनिवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नगर विकास प्रस्फुटन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पत्रकार मंगल नाहर तथा सचिव चंचलनाथ योगी को बनाया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णु नागर तथा ब्लाक समन्वयक बसंत रावत के मार्गदर्शन में स्थानीय रेलवे स्टेशन कालोनी स्थित श्री नित्येश्वर महादेव मंदिर पर दोपहर 3:30 बजे समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अतिथियों के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुनील नाहर, श्री नित्येश्वर महादेव मंदिर समिति सदस्य एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी गोकुलसिंह पंवार, अशोक नाथ, राधेश्याम भाटिया, ईश्वरसिंह पंवार, नगरपालिका सभापति दिनेश सौराष्ट्रीय तथा सतीश राठौर उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत मंदिर परिसर में विराजित वीर बजरंगबली की स्तुति एवं सामुहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ की गई। तत्पश्चात समिति का पुनर्गठन करते हुए नवीन पदाधिकारियों तथा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पत्रकार नाहर एवं सचिव योगी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के रुप में उपाध्यक्ष पंकज शिवहरे, सुनील वर्मा, नितिन गोठी, संगठन मंत्री जितेंद्र पंवार, सहसंगठन मंत्री सचिन भदौरिया, कोषाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, सह कोषाध्यक्ष सागर सोनी, प्रवक्ता शेखर वर्मा एवं सहसचिव राजेश बरेठा को मनोनीत किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया।

समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
सचिव – चंचलनाथ योगी।

उपाध्यक्ष - पंकज शिवहरे।

उपाध्यक्ष – सुनील वर्मा।
उपाध्यक्ष – नितिन गोठी।
कोषाध्यक्ष – अर्जुन चौधरी।

प्रवक्ता - शेखर वर्मा

संगठन मंत्री – डॉ.जितेन्द्रसिंह पंवार।
सहसचिव – राजेश बरेठा।
सह कोषाध्यक्ष – सागर सोनी।

 

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!