नगरपालिका द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
नगर पालिका परिषद की सामान्य शाखा के द्वारा किया गया आयोजन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शाजापुर नगर पालिका परिषद की सामान्य शाखा के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरुण भीमावद ने शिक्षकों का सम्मान एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों का भाग्य विधाता है। बच्चों के जीवन की नींव शिक्षकों के हाथों से रखी जाती है। जिस पर आगे चलकर एक मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण होता है। इस दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर, भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद नायक, नगरपालिका सभापति श्रीमती भुवनेश्वरी सतीश राठौर, प्रेम यादव, दिनेश सोरष्ट्रीय, विक्रम कुशवाह, दुष्यन्त सोनी, पार्षद एवं प्रतिनिधि पीरूलाल चौहान, मुकेश दुबे, सुनील पेंटर, चिनेश जैन, प्रशांत चौहान, सीएमओ सुश्री नेहा गंगारे सहित समस्त नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे



