खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

मातृशक्ति के हाथों में होगी जैन सोशल ग्रूप की कमान

बैठक में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। गत दिवस जैन सोशल ग्रूप यूनिक की बैठक शहर के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित की गई। जिसमें ग्रूप के नवीन पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बार कार्यकारिणी की खासियत यह है कि ग्रूप की कमान मातृशक्ति के हाथों में सौंपी गई है। 
इस संबंध में निवृत्तमान अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु ग्रुप की बैठक का आयोजन तय समय सीमा में शनिवार को किया गया। जिसमें सर्वप्रथम वर्षभर की गतिविधियों सहित आय/व्यय की जानकारी उपस्थित सभी सदस्यों को दी गई। जिसके पश्चात पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा  नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती अंकिता रितेश जैन तथा सचिव श्रीमती स्नेहा अक्षय जैन एवं श्रीमती मोनिका रोहन जैन को बनाया गया। इसी प्रकार कार्यकारिणी के अन्य पदों पर उपाध्यक्ष श्रीमती शैली – मितेश जैन तथा श्रीमती रिचा – अमित जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्शी शुभम जैन व मीडिया प्रभारी श्रीमती पारुल मंगल नाहर को नियुक्त किया गया। ग्रूप का चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी संजय जैन (मैनेजर) तथा संयोजक श्रीमती ज्योति मनीष जैन को बनाया गया। ग्रूप के सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!