खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

जैन सोशल ग्रूप के 15वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शाजापुर का ग्रूप रहा अव्वल

श्रेष्ठ जीवदया, बेस्ट प्रेसिडेंट आफ यूथ ग्रूप अवार्ड के साथ तंबोला में जीता प्रथम पुरस्कार

नाहर टाइम्स@शाजापुर। गुजरात प्रांत की पावन भूमि शाश्वत जैन तीर्थ पालीताणा में दिनांक 12, 13 व 14 सितंबर को अखिल भारतीय जैन सोशल ग्रूप फेडरेशन का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें शाजापुर के ग्रूप ने विभिन्न प्रकल्पों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवाते हुए शहर का नाम गौरवान्वित किया।

सोशल ग्रूप के मिडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन में नगर के जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रूप मेन एवं यूनिक को विगत 2 वर्षों में मानव सेवा, जीव सेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मेलन में करीब 500 से अधिक परिवारों की उपस्थिति में फेडरेशन के अध्यक्ष जिनेश्वर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा शाजापुर जैन सोशल ग्रूप “मेन” को “श्रेष्ठ जीवदया अवार्ड” तथा जैन सोशल ग्रूप “यूनिक” के अध्यक्ष “मनीष जैन” को “बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ यूथ ग्रूप मालवा” के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस हेतु दोनों ग्रूप के समस्त 23 परिवारों की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान सोशल ग्रूप “मेन” के अध्यक्ष आनंद जैन एवं सोशल ग्रूप “यूनिक” के अध्यक्ष मनीष जैन के कुशल नेतृत्व में आयोजित उक्त चार दिवसीय यात्रा के अंतर्गत ग्रुप के सदस्यों ने श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ, श्री पालीताणा जैन तीर्थ तथा श्री मणिलक्ष्मी जैन तीर्थ सहित अन्य पावन तीर्थों के दर्शनों का भी लाभ लिया।

फेडरेशन द्वारा आयोजित सम्मेलन में उपस्थित शाजापुर ग्रुप के सदस्य।

वरघोड़े की झांकियों में शामिल हुई शाजापुर द्वारा निर्मित “पुण्य की ट्रेन”

फेडरेशन के द्वारा दिनांक 14 सितंबर को आयोजित वरघोड़ा कार्यक्रम में शाजापुर के दोनों ग्रुप “पुण्य की ट्रेन” थीम पर आधारित तैयार की गई झांकिया लेकर सम्मिलित हुआ। जिसके माध्यम से स्थानांग सूत्र में वर्णित 9 पुण्य कार्य करने का शुभ संदेश मानव समाज को दिया गया। साथ ही बताया गया कि उक्त वर्णित कार्यों को करते हुए कोई भी मनुष्य अपने लिए उच्च लोक में स्थान सुरक्षित कर सकता है और सुखों का भोग कर सकता है।

तंबोला गेम में जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार

सोशल ग्रुप फेडरेशन के द्वारा दिनांक 14 सितंबर को आयोजित तंबोला गेम कार्यक्रम के अंतर्गत शाजापुर “यूनिक” ग्रूप के सदस्य श्रीमती निकिता अंकित जैन को गेम की सर्वोच्च राशि 51 हजार रुपए का प्रथम नगद पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार ग्रूप के अन्य सदस्यों को 5 हजार रुपए के पुरूस्कार भी प्राप्त हुए। इसीके साथ गेम में प्रथम विजेता के रूप में जीत हासिल करते हुए शाजापुर ग्रूप ने समारोह में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवा दी।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!