खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

“सर… आप सभी का ख्याल रखते हैं, इसलिए आपको धन्यवाद देना हमारा भी फ़र्ज़ है…”

भवन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अनूठे अंदाज में डाॅक्टरों के साथ मनाया गया डॉक्टर्स-डे

शाजापुर। सर… आप सभी का ख्याल रखते हैं, इसलिए हमारा भी फ़र्ज़ बनता है कि आज के दिन हम आपको अपनी तरफ से धन्यवाद दें…

उक्त बातें राष्ट्रीय डॉक्टर्स-डे के अवसर पर भवन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान करते हुए कही। उन्होंने अनूठे अंदाज में यह दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक सुनील नागर तथा प्रिंसिपल सचिन राठौर के साथ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर चिकित्सकों का आत्मीय अभिनंदन किया और अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड एवं पौधे भेंट कर उनके प्रति सम्मान तथा आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गोहिल संपूर्ण हॉस्पिटल से हुई, जहां बच्चों ने डॉ. गोहिल का सम्मान किया। इस दौरान बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए गिफ्ट कार्ड डाॅ.गोहिल को भेंट किए। वहीं डॉ. गोहिल ने भी बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें स्वल्पाहार कराया तथा स्मृति स्वरूप फोटो भी खिंचवाए।इसके बाद छात्र-छात्राएं सिटी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉ. बजाज का सम्मान कर उन्हें गिफ्ट कार्ड एवं पौधा भेंट किया गया। डॉ. बजाज ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सेवा, समर्पण और मानवता का महत्व बताया। इसके पश्चात बच्चे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पाटीदार के पास पहुंचे, जहां उनका भी सम्मान किया गया। बच्चों ने उन्हें भी अपने हाथों से बनाए गिफ्ट कार्ड एवं पौधा भेंट किया। डॉ. पाटीदार ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद बच्चों की टोली व्यास हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉ. व्यास एवं श्रीमती डॉ. व्यास का सम्मान किया गया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप पेंसिल एवं ड्रॉइंग शीट भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बच्चे वरदान हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉ. विकास सिंह का सम्मान कर उन्हें गिफ्ट कार्ड एवं पौधा भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ. विकास सिंह ने बच्चों को स्वादिष्ट फल वितरित किए और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया। इस संबंध में विद्यालय परिवार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में चिकित्सकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा भावना का विकास करना है। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेकर चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!