इटर्नल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
कक्षा 10वीं में 4 विद्यार्थियों ने हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

नाहर टाइम्स@शाजापुर। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज़ ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामों के साथ उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त परीक्षा परिणामों के अनुसार कक्षा 10वीं में विद्यालय की होनहार छात्रा वैष्णवी आहलुवालिया ने 97 प्रतिशत, रवीना त्रिपाठी ने 97 प्रतिशत, आध्या गुप्ता ने 97 प्रतिशत तथा आरव आडवाणी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल करके विद्यालय का नाम गौरवांवित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् – प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमें 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 4 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत, 12 विद्यार्थियों ने 90 से 85 प्रतिशत तथा 13 विद्यार्थियों ने 85 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के समर्पण का परिणाम बताया है। प्राचार्या डॉ. सौदामिनी झाला ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



