खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा
इर्टनल स्कूल के बच्चों की बड़ी उपलब्धि
इसरो में 7 दिनों तक जानेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्य
नाहर टाइम्स@शाजापुर। म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं में प्रदेश के भावी वैज्ञानिको को तलाशने और उनमे विज्ञान शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने की दृष्टी से विगत 17 वर्षो से विज्ञान मंथन यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में शाजापुर नगर के एकमात्र इटर्नल स्कूल से कुल 4 विद्यार्थियों का चयन 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होने वाली 18वीं विज्ञान मंथन यात्रा हेतु किया गया है।
इस यात्रा में नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इटर्नल स्कूल से चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं में कक्षा 10 वीं की छात्रा रवीना त्रिपाठी पिता रविकांत त्रिपाठी, आध्या गुप्ता पिता आशीष गुप्ता, गर्वित गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता तथा आरव आडवाणी पिता रवि आडवाणी है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शाजापुर से केवल इटर्नल स्कूल ऑफ़ स्टडीज के छात्र-छात्राओं का ही चयन हुआ है। जिन्हें पूरे मध्यप्रदेश के चयनित बच्चों के दल में शामिल होकर बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में वैज्ञानिक भ्रमण करने का अवसर मिला हैं। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश से चयनित बच्चो के दल को विज्ञान की आधुनिकतम तकनीकों के सतह प्रत्यक्ष अनुभव करवाने के लिए आयोजित किया जाता है ताकि इन्ही बच्चों में से भविष्य के वैज्ञानिक आगे आकर अपना करियर बना सके। इन विद्यार्थियो को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की इसरो की प्रयोगशालाओं, रॉकेट प्रक्षेपण स्थल, उपग्रह सम्बंधित शोध संस्थानों के प्रत्यक्ष अवलोकन के साथ विश्व प्रसिद्ध विख्यात वैज्ञानिकों के साथ संवाद का अद्वितीय अवसर प्रदान किया जाएगा। इसरो के चन्द्रयान, आदित्ययान व गगनयान जैसे विश्व प्रसिद्ध सफल मिशन को निकट से देखने का मौका भी मिलेगा। सभी चयनित छात्र – छात्राओं को बंगलौर स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के श्रीहरिकोटा केंद्र में वैज्ञानिक भ्रमण कराया जाएगा। जिसके लिए सभी चयनित छात्र – छात्राएं बंगलौर के लिए रवाना हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्या डॉ., सौदामिनी झाला और विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र कसेरा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को इसरो की विज्ञान मंथन यात्रा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।




