खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

श्याम टेलर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भाजपा संगठन में मिली शाजापुर जिले को बड़ी जिम्मेदारी

नाहर टाइम्स@मंगल नाहर (शाजापुर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई।

https://youtube.com/shorts/SPFeUyQT164?si=31N9jbhZHKhvAmot

जिसमें शाजापुर नगर के सक्रिय युवा नेता श्याम टेलर को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे प्रमुख पद पर शाजापुर के युवा की नियुक्ति की खबर मिलते ही शहर में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से टेलर को बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्याम टेलर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से स्कूल समय से ही छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शाजापुर जिलाध्यक्ष के पद पर भी उन्होंने दायित्व का निर्वहन किया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!