संधारा में हुआ अहंकार के प्रतीक रावण के अहंकारी पुतले का दहन
सरपंच के नेतृत्व में सफल रहा दशहरा पर्व का आयोजन

नाहर टाइम्स@संधारा। अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व दशहरा संपूर्ण देश सहित संधारा में भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच चांदमल पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित समारोह सफल रहा और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया।
पत्रकार प्रतीक बाफना ने बताया कि विजयादशमी पर्व पर संधारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरपंच चांदमल पाटीदार द्वारा रावण दहन आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। जिसके अंतर्गत गांव के नवदुर्गा गरबा मंडल गड़ी चौक के समस्त सदस्यों एवं बालिकाओं द्वारा रामलीला की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। वहीं दशानन रावण का पुतला तैयार करने में दीपक नागर, गट्टू शर्मा, अनिल शर्मा, लोकेश नागर, दीपक टेंट हाउस, डीजे वाले जगदीश मेड़ा, आतिशबाज दीपक नागर एवं मंच संचालन में मनोज शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही सभी ग्रामवासियों ने भी तन, मन और धन से सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाया। रात्रि में गांव के दशहरा मैदान पर सैकड़ों ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थित में रावण दहन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सरपंच चांदमल पाटीदार, उपसरपंच प्रतिनिधि ईश्वरसिंह गुर्जर, मनोहर पाटीदार, जगदीश नागर, शेषनारायण नागर, मनोहर माली, देवीलाल गुर्जर, रामलाल सोनी, कन्हैयालाल पाटीदार, कल्पेश माली, मनोहर धाकड़, मुकेश माली, सनी गुप्ता, कनीराम धाकड़, मुकेश राठौर, मनोज राव, मोतीलाल पाटीदार, घनश्याम पाटीदार नंदलाल पाटीदार, कमल राठौर, रामबाबू गुप्ता, ध्रुव राठौर, दीपक गारमेंट्स, मयंक राठौर, ललित राठौर, जितेंद्र नागर, हितेश बागड़ी, रामसिंह नागर, राकेश राव तथा मोनू राव आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विभिन्न पात्रों की जीवंत झांकी की निकली शोभायात्रा
सरपंच चांदमल पाटीदार ने बताया कि रावण दहन के पूर्व गांव के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान आदि पात्रों की जीवंत झांकी का चल समारोह गांव में निकाला गया। जो सदर बाजार होकर लंका नगरी हाईस्कूल मैदान पहुंचा। यहां राम-लक्ष्मण की आरती की गई जिसकी बोली 18 हजार 500 रूपए में जगदीश बागड़ी द्वारा ली गई।



