खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा
नए उत्साह का शुभारंभ है नया शिक्षण सत्र – बापना
बालक माध्यमिक विद्यालय संधारा में हुआ प्रवेश उत्सव का शुभारंभ

नाहर टाइम्स@संधारा। बच्चों में नए उत्साह और उमंग का संचार करने वाला नया शिक्षण सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। जिसके साथ ही अध्यापन कार्य करने वालों की भूमिका की भी नई शुरुआत होगी। बच्चों में प्रथम दिवस की तरह उत्साह बना रहे इसके लिए सतत प्रयास आवश्यक हैं।
उक्त बातें पूर्व सरपंच पारस बापना ने बुधवार को नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर संधारा स्थित एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने भी संबोधित किया। वहीं अंत में आभार शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रतीक बाफना ने माना। प्रथम दिवस विद्यालय में पांच नए विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम सरपंच चांदमल पाटीदार के पिता रामनारायण पाटीदार, बीरम बोरा्ना, रामलाल सोनी, लालचंद राव, नंदलाल पाटीदार, अनिता अहीर, मंजुला वैष्णव, रिंकेश गुप्ता, अनिता शर्मा, कृष्ण शर्मा, किरण बोराना, तेजमल प्रजापति, मनोहर पाटीदार, ईश्वर गुर्जर तथा प्रहलाद सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।




