खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुर

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सजाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल

पायोनियर पब्लिक स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बैरछा रोड़ स्थित पायोनियर पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे – मुन्ने बच्चों ने स्कूल परिसर में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल सजाकर बाल मेले का आनंद लिया।

संस्था प्रमुख विमल जैन ने बताया कि पायोनियर पब्लिक स्कूल नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक इकाई है। विद्यालय परिवार द्वारा समय-समय पर पढ़ाई के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अन्य रोचक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। इसीके चलते बाल दिवस के मौके पर सुबह विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेसक्लब उपाध्यक्ष एवं स्कूल संचालक मंगल नाहर ने किया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में रामकिशन विश्वकर्मा उपस्थित रहे। बाल मेले में बच्चों ने अपने घरों से बनाकर लाए व्यंजनों की बिक्री की वहीं अतिथियों सहित शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं अन्य बच्चों ने भी व्यंजनों के विभिन्न स्टालों का लुत्फ उठाकर स्टाल लगाने वालों के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाओं श्रीमती अंजु शुक्ला, श्रीमती रोशनी सोनी, श्रीमती फाल्गुनी सोनी, कु.आंचल शुक्ला, श्रीमती सारिका भावसार, श्रीमती विद्या सोनी, कु.खुशी भावसार तथा श्रीमती प्रिया शर्मा द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए ग्रूप डांस की प्रस्तुतियां भी दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संस्था प्राचार्य श्रीमती अंजू शुक्ला ने किया तथा अंत में आभार विशाल ने माना।

बाल मेला हुआ आयोजित।
उत्साह के साथ शामिल हुए बच्चे।
  • बाल मेले का आनंद लेते बच्चे।
बच्चों के लिए टीचर ने दी डांस की प्रस्तुति।
टीचर ने भी बच्चों के स्टालों से लिए व्यंजन।
कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ सदस्य।
Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!