दो पक्षों में विवाद के बाद मक्सी में धारा 163 लागू
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा नगर, सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन के माध्यम से रखी जा रही नजर

नाहर टाइम्स@शाजापुर। बीति बुधवार रात को मक्सी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें करीब नौ लोग घायल हो गए। विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। विवाद के बाद बाजार बंद हो गए और पूरा नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एतिहात के तौर पर प्रशासन ने मक्सी में धारा 163 लागू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच अचानक उपजे विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई और गोली चलने की बात भी सामने आ रही है। सूचना मिलते ही मक्सी थाने का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मोर्चा संभाला। घटना में करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान अमजद खान पिता मजीद खान की मौत हो गई। वही 8 घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। विवाद के बाद बड़ी संख्या में मक्सी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू करके लोगों से नगर में शांति कायम रखने की अपील की है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि और हालातों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
मक्सी में दो पक्षों में हुआ विवाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से की चर्चा। बुधवार को नगरपति हनुमान मन्दिर मक्सी के सामने दो पक्षो मैं विवाद हो गया, जिसमें गोली चलने बात भी सामने आई है।आम लोगो द्वारा बात की जा रही है। कि विवाद मक्सी में दो दिन पूर्व एक ही पक्ष के दो लोगो के मध्य हुए विवाद से जुड़ा है, जिसकी कायमी भी मक्सी थाने पर हुई थी। जिसको लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें पत्थर बाजी और गोली चलने की बात भी सामने आई है। घटना में अमजद खान पिता मजीद खान, इकबाल पिता युनुस खान, अरबाज पिता शकिल, जुनैद पिता शाबिर खान, अरजान पिता आरिफ खान, रिहान पिता इरशाद खान व अरबाज पिता शाजिद घायल हुए है, जिन्हे उचित ईलाज के लिए जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया गया है। ईलाज के दौरान अमजद खान पिता मजीद खान की मृत्यु हुई है। विवाद की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
