देशमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलशाजापुरशिक्षा

घने कोहरे के आगोश में हुई शहर की सुबह

कड़ाके की सर्दी के कारण शहरवासियों की दिनचर्या हुई प्रभावित

नाहर टाइम्स@शाजापुर। शुक्रवार की सुबह शहर सहित अंचल में छाए घने कोहरे के साथ हुई और कड़ाके की ठंड ने इंसानी जिस्मों को ठिठुराने का काम किया। देर तक कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जनजीवन भी प्रभावित रहा।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में बीते पखवाड़े से तेज सर्दी का दौर बरकरार है। जिसके कारण बाजारों में जनजीवन देर से प्रारंभ होकर सांझ ढलने के साथ सन्नाटे में बदल जाता है। इसीके चलते शुक्रवार सुबह शहर घने कोहरे की चपेट में रहा। सुबह नौ बजे तक भी कोहरे के कारण थोड़ी दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था वहीं घने कोहरे के कारण सूर्यदेव भी निस्तेज रहे। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते तापमान में भी कमीं बनी हुई है। इधर कड़ाके की सर्दी के बीच शुक्रवार सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 77% रही वहीं उत्तर पूर्वी हवाएं 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम आमतौर पर साफ व आंशिक बादलों से भरा रहेगा साथ ही सुबह 9 – 9:30 बजे तक कोहरा छाया रहेगा। रात के न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे
गिरावट जारी रहेगी।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!