रतलाम की धन्यधरा पर धूमधाम से मनाया गया आचार्य प्रवर रामलालजी म.सा. का स्वर्ण दिक्षा महोत्सव
1100 एकासने व विशिष्ट सम्मान समारोह ने रचा इतिहास

नाहर टाइम्स@रतलाम। श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य प्रवर श्री रामलाल जी महाराज साहब के दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर महतम महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 1100 एकासने की तपस्या के साथ की गई जिसमें 122 छोटे बच्चों ने भी एकासना किया। इसमें छोटा 5 वर्षी बच्चा गुनिश मांडोत भी इस अनूठे तप महोत्सव का सहभागी बना। साथ ही वीर परिवार स्वाध्याय सेवा देने वाले एवं महोत्सव में अन्य प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम आगामी 50 दिवस तक विभिन्न सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जो कि 9 फरवरी 2025 को पूर्ण होगा। इस अवसर पर रविवार को आयोजित समारोह के अंतर्गत प्रातः 8:30 से 9:30 शासन दीपक श्री हेमंत मुनिजी म.सा. आदि ठाणा के प्रवचन का लाभ सभी को मिला। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत प्रभाजी कोठारी ने मंगलाचरण के साथ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिम्मत जी कोठारी, कमल पिरोदिया, कांतिलाल छाजेड़, अशोक पिरोदिया, विनोद मेहता सहित महिला मंडल, समता युवा संघ, बहू मंडल, बालक मंडल, बालिका मंडल के अध्यक्ष श्रीमती किरण चंडालिया, श्रीमती सोनाली गोलेछा, अर्पित गांधी, नमन कोठारी, कु.परी लसोड़ का स्वागत बालिका मंडल की बालिकाओं द्वारा किया गया। उसके पश्चात संघ अध्यक्ष श्री छाजेड़ ने अपना अध्यक्ष उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे गुरु की सानिध्य प्राप्त हुआ जिनकी कथनी व करनी में एकरुपता है। वह हमें मोक्ष प्राप्ति और पुण्य अर्जन की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। महतम महोत्सव संयोजक विनोद मेहता ने संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सम्मान कार्यक्रम में संघ के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, चंदनमल छाजेड़, चंदनमल पिरोदिया, कपूर कोठारी, सुदर्शन पीरोदिया द्वारा शिखर सदस्य श्री कांतिलाल कटारिया का भी बहुमान किया गया। संघ के सुशील गोरेचा, ललित कोठारी, निर्मल मूणत, निर्मल लूनिया, अतुल बाफना, प्रकाश नादेचा, विकास छाजेड़, दशरथ बाफना, प्रीतेश गादिया, सुनील कोठारी, राजेश सियार, रमेशचंद्र कटारिया, सुमित कटारिया, मणिलाल घोटा, रवि कटारिया, श्रेणिक मांडोत रिंकु कोठारी, सुधा बोहरा, अर्पित बाफना, अजय घोटा, तुषार संघवी, स्नेहा मूणत, संजय चपरोट, पंकज मूणत, सरोज पिरोदिया आदि ने बहुमान किया। कार्यक्रम में अन्य जैन संघ से पधारे सुशील छाजेड़, ललित पटवा, प्रकाश मूणत, महेंद्र बोथरा, विनोद बाफना, विनोद मूणत, अशोक चोपड़ा, अशोक लुनिया, सुनील ललवानी, अशोक भाणावत आदि जन उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश बोहरा व श्रीमती प्रीति मूणत ने किया तथा अंत में आभार मंत्री अशोक पिरोदिया ने माना।