892 आइएस, आइपीएस और 400 से अधिक जैन जज बनाने के साथ समाज की युवा पीढ़ी को मजबूत बना रहा है युवक महासंघ – नयपद्मसागरजी म.सा.
पालीताना में आयोजित जैन युवक महासंघ के युवा उत्सव में जैनाचार्य ने दिए आशीर्वचन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। (JITO) जीटो और (JIO) जियो के माध्यम से जैन समाज के लगभग 892 आइएस, आइपीएस और 400 से अधिक जैन जज बनाने के साथ – साथ 3 जैन यूनिवर्सिटी बनाकर युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा के क्षैत्र में स्वावलंबी बनाने के साथ समाज के युवानों में धर्म और राष्ट्र समर्पण का चिंतन भी युवक महासंघ की इकाइयां कर्तव्य निष्ठा के साथ जागृत कर रही है। जो भविष्य के लिए सुखद संदेश है।
उक्त आशीर्वचन परम पूज्य जैनाचार्य श्री नयपद्म सागर सुरीश्वरजी म.सा. ने गत दिनों सिद्ध गिरिराज महातीर्थ पालीताना (गुजरात) में आयोजित अखिल भारतीय जैन युवक महासंघ के युवा उत्सव में उपस्थित संगठन के सैकड़ो सदस्यों को प्रदान किए। इस दौरान गुरूदेव ने कहा कि महासंघ के इंटरनेशनल चेयरमैन सुनीलजी सिंघी के मार्गदर्शन में युवक महासंघ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अनूठी पहचान बना रहा है। विगत 27 वर्षों के सफर में कहीं ना कहीं संगठन के संविधान संशोधन की आवश्यकता महसूस हुई। उसी अनुरूप सविधान में संशोधन किया जा रहा है। अब कर्मठ रूप से जो व्यक्ति युवक महासंघ का कार्य करेगा वो युवक महासंघ का सदस्य होगा। चाहे वह किसी भी उम्र का हो। युवक महासंघ में उम्र का बंधन समाप्त किया जा रहा है। नवीन पदाधिकारी का कार्यकाल अब दो वर्ष की बजाय 4 वर्ष का रहेगा। छोटे – छोटे कस्बों में युवक महासंघ की इकाईयों का गठन करना राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की प्राथमिकता होगी। प्रत्येक इकाई को 6 माह में अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। युवा उत्सव में पूज्य गुरुदेव अक्षयपद्मसागरजी म.सा. ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का युग है। प्रत्येक इकाई का सोशल एकाउंट अनिवार्य रूप से होना चाहिए। साथ ही तीर्थ शुद्धि अभियान चलाना वर्तमान समय की प्रथम आवश्यकता है। इसके लिए प्रथम वर्ष 20 तीर्थ का लक्ष्य तय किया गया है। युवा उत्सव में पूज्य ध्यानपद्मसागरजी म.सा. ने युवक महासंघ के साथियों का आव्हान किया कि देश में कितने मंदिर और धर्मशाला है संगठन स्तर पर उनकी गणना करके गुगल मैप पर लोड किए जाएं ताकि इस संबंध में एक व्यवस्थित जानकारी मयडाटा सभी के पास उपलब्ध हो सके। युवा उत्सव में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भारत सरकार एवू इंटरनेशनल चेयरमैन युवक महासंघ सुनीलजी सिंघी ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सन् 1998 में जैन युवक महासंघ की पहली इकाई का गठन देहली में हुआ था। 27 साल पहले लगाया गया युवक महासंघ रूपी पौधा परम पूज्य गुरुदेव के दिव्य आशीर्वाद से आज वटवृक्ष बनकर चहुंओर अपनी छाया प्रदान कर रहा है। इस वटवृक्ष की शाखाएं पूरे भारत के साथ – साथ विदेशो में भी सामाजिक – धार्मिक कार्यों के माध्यम से अपना परचम लहराया रही है। श्री सिंघी ने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से मुझे जैन युवक महासंघ के सैनिक के साथ – साथ (जीएमडीसी) गुजरात चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार का प्रथम जैन सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भारत सरकार में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिसके माध्यम से मैं आज राष्ट्र और समाज सेवा के प्रकल्प में अपनी भूमिका निभा रहा हूं। हमारे संगठन ने अपने जांबाज सक्रिय साथियों के साथ मिलकर सेवा के निरंतर नहीं आया में स्थापित किए हैं और यह यात्रा प्रगतिवाद पर सदैव अग्रसर रहेगी। इसी कड़ी में आगामी समय में 2 जैन यूनिवर्सिटी और बनाने का लक्ष्य आज तय किया गया है। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में आए युवक महासंघ के सदस्यों सहित शाजापुर से प्रदेश उपाध्यक्ष सपन जैन, नगर महामंत्री दीपक जैन एवं नगर सचिव अंतरिक्ष जैन उपस्थित रहे।

चार वर्षों के लिए हुई पदाधिकारियों की घोषणा
शाजापुर जिला अध्यक्ष मंगल नाहर ने बताया कि युवा महोत्सव के समापन अवसर पर राष्ट्रीय व प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों का मनोनयन आगामी चार वर्षो के लिए परम पूज्य गुरुदेव ने अपने मुखारबिंद से किया। जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुनीलजी सिंघी (अहमदाबाद) सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह (पूना), राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा (उज्जैन), राष्ट्रीय महासचिव सुनील गांग (इंदौर), राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री विकास जैन (जालोर), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन (वापी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सकलेचा (इंदौर), राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय जैन (भैया) राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजेश कोठारी (उज्जैन), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिंकेश पोरवाल (प्रतापगढ़), राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुमित भंसाली (जोधपुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शाह (भावनगर), मध्यप्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा (जावरा), राजस्थान अध्यक्ष रंजीत कवाड़ (बालोतरा) तथा गुजरात अध्यक्ष के पद पर भद्रेश शाह (अहमदाबाद) का मनोनयन किया।
