खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

1800 मंदिर निर्माता महामंडलेश्वर चेतनदासजी महाराज का भंडारा महोत्सव एवं महन्ताई आज

डेढ़ से दो लाख भक्त श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना (चित्तौड़) के भव्य महोत्सव में होंगे शामिल

नाहर टाइम्स@शाजापुर। आज सावन कृष्ण दशमी रविवार 20 जुलाई को श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना, चित्तौड़गढ़ राजस्थान में संत श्री चेतनदास जी महाराज की स्मृति में विशाल भंडारा महोत्सव एवं महंताई का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की पूर्व संध्या पर आश्रम में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मेवाड़ के प्रसिद्ध करीब 120 भजन गायकों ने भजनों से श्रद्धांजली अर्पित की।

संत अनुजदासजी महाराज ने बताया कि फतेह नगर और कपासन के बीच मेवाड़ की इस प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थली मुंगाना धाम आश्रम में आयोजित होने जा रहे संतो के महाकुंभ में अयोध्या, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों के पीठाधीश्वर, जगतगुरु महंत, महाराज, अखाड़ा प्रमुख व हजारों भक्तगण विभाग लेंगे। जानकारी के अनुसार महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 23 जुलाई को शामिल होंगे।

रात्रि जागरण और भजन संध्या का आयोजन

गत दिनांक 19 जुलाई शनिवार को रात्रि 8:15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 120 प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। दिनांक 20 जुलाई रविवार को सुबह 8:15 बजे से संतों का आगमन हुआ तथा 10 बजे से संत महापुरुषों के आशीर्वचन और चरण पादुका स्थापना मुहूर्त होगा।

23 को आएंगे मुख्यमंत्री

कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने बताया कि महाकुंभ को सफल बनाने के लिए मुंगाना व आसपास के सभी गांव वालों के सहयोग प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस महायज्ञ में शामिल होंगे।

भंडारा प्रसाद और संत विदाई

कल दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संत विदाई होगी। महंत अनुजदासजी और रामपालदास जी को महंताई दोपहर 12 बजे से दी जाएगी।

महामंडलेश्वर को श्रद्धांजलि देने विभिन्न स्थानों से पहुंचे भक्त
भजन संध्या में उपस्थित अपार जनसैलाब।
Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!