खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

लगभग 5 बीघा जमीन पर होगा बाबा खाटू श्याम जी के भव्य मंदिर का निर्माण

मंदिर निर्माण समिति का हुआ निर्विरोध गठन

शाजापुर। गत दिवस शाजापुर नगर के श्री श्याम शरणम परिवार द्वारा बाबा खाटू श्याम के नए एवं भव्य मंदिर निर्माण की रूपरेखा एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन के संदर्भ में ज्ञान सागर अकेडमी ज्योती नगर शाजापुर पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्री श्याम शरणं परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत लोंदिया में लगभग 5 बीघा जमीन, प्रस्तावित है। जिस पर बाबा खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समिति के सदस्य व भजन गायक तेज़सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों की निर्वाचन प्रकिया को आगे बढ़ाते हुए “श्याम सिंह सेंधव” के नाम का प्रस्ताव “अध्यक्ष” पद के लिए रखा। जिसका समर्थन समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक व संरक्षक गुरुदेव राजेंद्र प्रकाश व्यास ने किया। जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से सहमति जताते हुए पारित किया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल शिवहरे ओर जितेंद्र (बंटी) भावसार का निर्विरोध चयन किया गया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर पं.राजेन्द्र प्रकाश व्यास (गुरुदेव), सह कोषाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश सोनी, सचिव तेज़सिंह राजपूत और राहुल सोलंकी व राजेश  सोनी को सह सचिव बनाया गया। समिति में सुभाष सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी एवं जयराम राठौर को प्रिंट मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। साथ ही 21 सक्रिय सदस्यों का भी चयन किया गया और मंदिर निर्माण समिति का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित किया गया। संपूर्ण बैठक का सफल संचालन गुरुदेव पं. राजेन्द्र प्रकाश व्यास व अंत में आभार प्रदर्शन प्रवीण नाहर द्वारा किया गया। पं.व्यास ने बताया कि समिति आगे भी सक्रिय ओर सामान्य सदस्यों की नियुक्ति करेगी।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!