खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

निराश्रितों को भोजन करवाकर गुरूदेव को अर्पित किए श्रद्धासुमन

द्वितीय पुण्यतिथि पर किया जैनाचार्यश्री का स्मरण

नाहर टाइम्स@शाजापुर। मंगलवार को नगर की श्री सिद्धाचल वीरमणि महातीर्थ धाम सेवा समिति के सदस्यों ने जैन युवक महासंघ के बैनरतले पूज्य जैनाचार्य श्रीवीररत्न सुरीश्वरजी महाराजा का द्वितीय पुण्य स्मरण महोत्सव मनाया। इस दौरान जहां दिन में निराश्रितों को नि: शुल्क भोजन वितरित किया गया वहीं रात्रि के समय वीरमणि तीर्थ धाम पर परमात्मा व गुरूदेव की महाआरती की गई।

https://youtu.be/hhHcDIn-7eQ?feature=shared खबर की विडियो यहां देखें

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जैन युवक महासंघ जिलाध्यक्ष एवं तीर्थ सेवा समिति प्रमुख मंगल नाहर ने बताया कि मालवांचल में 280 से अधिक जैन मंदिर, आराधना भवनों के प्रणेता परम उपकारी पूज्य गुरुदेव श्री वीररत्न सुरीश्वरजी द्वारा शाजापुर पर विशेष कृपादृष्टि रखते हुए दो भव्य जिनालयों का निर्माण नगर में करवाया गया है। गुरूदेव की स्वप्नस्थली लालघाटी स्थित श्री सिद्धाचल वीरमणि महातीर्थ धाम उनकी धर्म यात्रा का अंतिम पड़ाव था। जहां दो वर्ष पूर्व साल 2023 में तीर्थ धाम की प्रतिष्ठा महोत्सव के उपरांत इंदौर में आयोजित चातुर्मास के दौरान दिनांक 14 जुलाई को गुरूदेव का काल धर्म हो गया था। तिथि के अनुसार इस वर्ष 22 जुलाई मंगलवार को गुरूदेव का द्वितीय पुण्य स्मरण महोत्सव मनाया गया। जिसके अंतर्गत शाजापुर नगर में जैन युवक महासंघ एवं तीर्थ सेवा समिति द्वारा श्रीसंघ के माध्यम से मुख्य आयोजन कर उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर अपराह्न 11:30 बजे स्थानीय नाग-नागिनी मार्ग स्थित श्रीअखंड आश्रम पर समिति सदस्य सौरभ नारेलिया, अंकित जैन, विरेन्द्र जैन, युवक महासंघ नगर अध्यक्ष मयंक जैन, पराग गोलेछा, सक्षम गोलेछा, कनिष्क जैन, सुजल जैन सहित अन्य सदस्यों द्वारा निराश्रितजनों को भोजन वितरण किया गया। वहीं शाम 7:30 बजे आकर्षक दीपसज्जा की जगमगाहट के साथ तीर्थ धाम पर विराजित परमात्मा एवं पूज्य आचार्यदेव की भक्तिभाव सहित महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।

भोजन सेवा देते हुए सदस्यगण।

 

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!