खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

कौटिल्य नाम नहीं एक ब्रांड है – एडिशनल एसपी मालवीय

कौटिल्य एज्यूकेशन में हुआ पद अलंकरण समारोह, विद्यार्थियों को सौंपे दायित्व

नाहर टाइम्स@शाजापुर। पढ़ाई ऐसी चीज है जो हर किसी के भाग्य में नहीं होती। आप लोग खुशनसीब हो कि आप विद्यालय में अध्ययनरत हो। विद्यालय भी वह जिसका नाम केवल एक नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड है। चाणक्य जिनकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता का आज भी लोग मानते हैं और उनका ही एक नाम कौटिल्य था।
यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने एबी रोड स्थित कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी में आयोजित पद अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चाणक्य जी का एक वाक्य आज भी बहुत प्रचलित है। उन्होंने कहा था कि शिक्षक साधारण नहीं होता बल्कि प्रलय और निर्माण दोनो उसकी गोद में खेलते हैैं। चाणक्य अथवा कौटिल्य की राजनीति, उनकी सोच और उनका लक्ष्य सबसे हटके था। आज आप उन्हीं के नाम की संस्था का हिस्सा हो। इसलिए आपका दायित्व और बढ़ जाता है कि आपको आपके साथ विद्यालय की गरिमा का भी ध्यान रखना है। विशेष अतिथि न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नमिता बौरासी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को उनके अधिकार, कानून की जानकारी और विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया। विशेष अतिथि यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बच्चों को वर्तमान में चल रही राहगीर योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि आप इस योजना के माध्यम से किसी को समय से अस्पताल पहुंचाकर ईनाम भी प्राप्त कर सकते हो। खास बात यह है कि यदि आप किसी को समय से अस्पताल पहुंचाते हो तो आपसे किसी प्रकार की कोई पूछताछ या थाने पर नहीं बुलाया जाएगा। इसलिए राहगीर योजना में शामिल होकर आप एक अच्छे इंसान होने का परिचय दे सकते हो। कार्यक्रम को डीएलओ शिखा शर्मा, विद्यालय संचालक ब्रजेश यादव, संचालिका शशि यादव, प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया ने भी संबोधित किया। संचालन आश्रति मकवाना व पायल सिसोदिया ने किया तथा आभार शिक्षक रामकृष्ण पाटीदार ने माना।
बच्चों को लगाए बैच, सौंपे दायित्व
पद अलंकरण समारोह के दौरान विधि-विधान से कुछ बच्चों का चयन किया गया और उनमें से ग्रुप कैप्टन, वाइस कैप्टन, साहित्यिक कैप्टन, सांस्कृतिक कैप्टन, डिसिप्लिन कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन के दायित्व सौंपकर उनके निर्वहन की शपथ दिलाई गई। विद्यालय संचालक श्री यादव ने बच्चों से कहा कि अब आप सामान्य नहीं बल्कि अपनी टीम के कप्तान हो। इसलिए आप पर जिम्मेदारी ज्यादा है। न सिर्फ आपको अपना परफार्मेंस बनाए रखना है बल्कि अपनी टीम को भी साथ लेकर चलते हुए एक मिसाल कायम करना है। इसके बाद डीएलओ शिखा शर्मा ने बच्चों को उनके दायित्व की शपथ दिलवाई।
एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागी बना विद्यालय परिवार
इन दिनों प्रदेश सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की जा रही है। प्रदेश सरकार की योजना में विद्यालय परिवार भी सहभागी बना, जिन्होंने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। साथ ही संचालिका श्रीमती यादव ने बच्चों व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की कि वे इन पौधों की पेड़ बनने तक पूरी तरह देखभाल करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व विद्यालय स्टाफ।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थीगण।
Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!