खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा
मैदान पर गेंद-बल्ले के बीच मची जंग, चौके-छक्कों के साथ जमकर बरसे रन
जैन प्रीमियर लीग (जेपीएल) शाजापुर 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

नाहर टाइम्स@शाजापुर। जैन प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड स्थित उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान मैदान पर जमकर चौके – छक्कों की बरसात हुई और रोमांचक फाइनल मुकाबले में मैनेजर स्पेशल टीम के खिलाड़ियों ने जीत हासिल करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समाज के मीडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि शनिवार सुबह जैन समाज शाजापुर द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता के दौरान गेंद ओर बल्ले के बीच करीब 6 घंटे चली जोरदार जंग में 5 टीमों के बीच एक से बढक़र एक रोमांचक ओर कांटे के मुकाबले हुए। हर मैच 16 ओवर का हुआ यानि 08 ओवर प्रति इनिंग के आधार पर टीमों ने बल्लेबाजी ओर गेंदबाजी की। प्रतियोगिता के दौरान कुल 7 मैचों की रोमांचक श्रंखला आयोजित की गई। जिसमें सेमीफाइनल सहित 6 लीग मैच खेले गए और अंतिम 1 फायनल मैच खेला गया। वैसे उक्त प्रतियोगिता 25 अक्टोबर को रखी गई थी। जिसमें 6 टीमों के बीच लीग मैच के 4 मुकाबले खेले गए थे। जिसमें एक तरफा जीत हासिल करते हुए नवकार 11 क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली थी किन्तु इस दौरान अचानक जोरदार बारिश होने के कारण शेष 3 मुकाबले नहीं खेले जा सके। 8 नवंबर शनिवार को सुबह 8 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर प्रतियोगिता का पुनः आयोजन किया गया। इस दौरान पहला सेमीफाइनल मुकाबला सहज वॉरियर्स तथा मैनेजर स्पेशल की टीम के बीच हुआ। जिसमें मैनेजर स्पेशल टीम ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का अंतिम फायनल मुकाबला दोपहर 1 बजे नवकार इलेवन एवं मैनेजर स्पेशल टीम के बीच हुआ। जिसमें नवकार 11 की ओर से मैनेजर स्पेशल को कांटे की टक्कर मिली। अंततः रोमांचक मैच में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मैनेजर स्पेशल ने विपक्षी टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। संपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजक जैन समाज शाजापुर रहा, वहीं खिताबी ट्रॉफी का प्रायोजक वंडर सीमेंट रहा।

6 टीमों के 6 दर्जन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
गत दिनांक 25 अक्टोबर तथा 8 नवंबर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 7 घंटे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जैन समाज की मैनेजर स्पेशल, नवकार इलेवन, सहज वॉरियर्स, युवा वीर, रेड टाईगर तथा आनंद इलेवन कुल 6 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता की विजेता टीम मैनेजर स्पेशल के कप्तान संजय जैन (मैनेजर) एवं उपविजेता टीम नवकार इलेवन के कप्तान पुलकित नाहर को पुरूस्कार स्वरूप ट्राफी एवं दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। वहीं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेन ऑफ द सिरीज तथा बेस्ट बेट्समेन का अवार्ड नवकार इलेवन के कप्तान पुलकित नाहर को मिला। इसी प्रकार बेस्ट बॉलर की ट्राफी नवकार इलेवन टीम के खिलाड़ी ऋषी कटारिया को प्रदान की गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण करने के लिए उपस्थित अतिथियों के रूप में खिताबी ट्रॉफी के प्रायोजक वंडर सीमेंट के आदित्य कुमार एवं प्रशांत कुमार, सकल जैन समाज अध्यक्ष सपन जैन, श्वेतांबर जैन समाज अध्यक्ष लोकेंद्र नारेलिया, स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष लोकेश जैन (बंटी), समाजसेवी मनोज गोलेछा, विनोद श्रीमाल, पीच मैकर अखलाक भाई तथा मनोज आर्य उपस्थित रहे। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन मंगल नाहर ने किया तथा अंत में आभार निखिल जैन ने माना। इस दौरान प्रतियोगिता में 6 टीमों के कुल 6 दर्जन से अधिक खिलाडिय़ों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

खूब हुई चौके – छक्के की बरसात
क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले पर जमकर हाथ चलाए। यही कारण रहा कि मैदान के चारों तरफ हुई चौके-छक्कों की बरसात ने मैच देखने आए लोगों में भी लगातार जोश और उत्साह बरकरार रखा। इस दौरान जहां 6 टीमों के कप्तान संजय जैन (मैनेजर), अंकुर जैन, मनीष जैन, अंकित जैन, अक्षय जैन तथा पुलकित नाहर ने अपनी टीमों के साथ जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। सभी मैचों के दौरान मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई। कार्यक्रम की सफलता में मुख्य रूप से आयोजन समिति सदस्यों के रूप में निखिल जैन, अंकुश नारेलिया, पुलकित नाहर, ऋषभ गोलेछा, मितांशु जैन तथा पराग गोलेछा ने संपूर्ण प्रतियोगिता की सफल योजना तैयार की और उसी के अनुरूप सफल आयोजन संपन्न हुआ।






