खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

इटर्नल स्कूल के होनहार छात्र आरव करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश से हुआ एकमात्र विद्यार्थी का चयन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज़, शाजापुर के कक्षा 10वीं के छात्र मास्टर आरव अडवाणी का राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 के लिए मध्य प्रदेश से चयन हुआ है जो कि प्रदेश के एकमात्र चयनित विद्यार्थी हैं। आरव ने राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 (नेशनल साइंस सेमिनार 2025) की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि आरव ने “क्वांटम युग का आगाज़ — संभावनाएँ और चुनौतियाँ” विषय पर अपने उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण, ज्ञान और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूज़ियम, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों में से आरव ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विश्लेषणात्मक सोच और प्रस्तुतीकरण कौशल के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरव अडवाणी बंगलौर में होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 में भाग लेने के लिए दिनांक 27 अक्टोबर को शाजापुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। जहां वे विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय, बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से हर्ष और गर्व का वातावरण है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सौदामिनी झाला ने आरव को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो सफलता निश्चित है। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी आरव को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!