खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा
विधायक अरूण भीमावद के आह्वान पर धरा को हरा भरा करने जुटे नगरवासी
मंडल अध्यक्ष नागर के नेतृत्व में मां के नाम रोपे 151 पौधे, पेड़ बनने तक सुरक्षा का लिय संकल्प
नाहर टाइम्स@शाजापुर। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी और हरियाली खोती धरती को हरा भरा करने का विधायक अरूण भीमावद द्वारा लिया गया संकल्प अब पूरा होता नजर आ रहा है, जिनके एक आह्वान पर रविवार को नगर कोतवाल का दरबार सैकड़ों पौधों से सज गया। जिन्हें अब पेड़ बनाने और साज-संभाल करने की जवाबदारी खुद नगरवासी निभाएंगे।
एक पेड़ मां के नाम
दरअसल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनयादव के आह्वान पर रविवार को विधायक अरुण भीमावद के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पं. आशीष नागर द्वारा स्थानीय भैरव टेकरी (भेरू डूंगरी) पर 151 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विशेष अतिथि विधायक श्री भीमावद, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, किरण ठाकुर, रामचंद्र भावसार थे। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गोविंद नायक ने किया तथा आभार संजय शिवहरे ने माना।
पेड़ बनने तक करेंगे सुरक्षा
नगर अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने बताया कि नगर में आज विधायक जी के नेतृत्व में 151 पौधे लगाए गए। इनमें 50 पौधे भाजपा पदाधिकारी, 50 पौधे सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख तथा 50 पौधे नवयुगल के द्वारा लगाए गए। जिन्हें व्यवस्थित पौधा, गड्ढा, पानी की बाल्टी, हाथ पोछने का रुमाल, अपनी मां के नाम की तख्ती प्रदान की गई। इस व्यवस्था की सभी ने सराहना की। वहीं पौधों को पानी देने के लिए ड्रिप की व्यवस्था की गई है ताकि पौधे सूखे नहीं। इसके अलावा जहां पोधरोपण किया गया है वहां जाली भी लगाई गई है ताकि मवेशी या अन्य जानवर उन्हें नुकसान न पहुंचा सके। पौधे पेड़ बन सके इसके लिए नगर पालिका सहित जिला प्रशासन द्वारा विधायक के निर्देश पर इनकी व्यापक सुरक्षा की जाएगी और खाद दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द से पौधे पेड़ बनकर धरती को हरा भरा कर सके।
ऐसे मिली प्रेरणा, शुरू हो गया काम
पिछले दिनों विधायक अरूण भीमावद पचमढ़ी में आयोजित भाजपा के सांसद एवं विधायकों के अभ्यास वर्ग में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने पौधरोपण के दौरान की गई व्यवस्थाएं देखी थी। तभी उन्होंने संकल्प धारण किया था कि नगर में भी ऐसा आयोजन किया जाए और जो व्यवस्थाएं यहां की गई थी उसी तरह की व्यवस्थाएं शाजापुर विधानसभा के प्रत्येक मंडल के साथ ही शाजापुर नगर मंडल में भी की जाएंगी। जिसके चलते भैरव डूंगरी का चयन किया गया और नगरवासियों से आह्वान किया जिन्होंने छोटे से आह्वान पर उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।





