खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में हुआ डीपीएस के विद्यार्थियों का चयन

स्कूल के 2 विद्यार्थी और एक शिक्षिका लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा

शाजापुर। सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर, में, प्रथम मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन 11 जुलाई, शनिवार को होने जा रहा है। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान देहली स्मार्ट पब्लिक स्कूल, शाजापुर के  2 विद्यार्थी और एक शिक्षिका का चयन हुआ हैं‌।

विद्यालय की होनहार छात्रा पलक आडवाणी और इशिका मालवीय कक्षा दूसरी में अध्ययनरत हैं और इतनी कम उम्र में ही कराते में अपने जौहर बिखेर रही हैं। वही विद्यालय की एक शिक्षिका श्रुति शर्मा भी सीनियर स्तर पर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हैं। ईवेंट केटेगरी अंडर 6 में पलक अआडवाणी, अंडर 7 में ईशिका मालवीय और 18+55 किलो वर्ग स्तर पर श्रुति शर्मा का चयन हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर मनीष शर्मा और प्रिन्सिपल मनप्रीत कौर के द्वारा सभी का उत्साहवर्धन किया गया और सभी के द्वारा मेडल जीतकर लौटने की कामना की गई।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!