खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

चौबीस जिनालय धाम का औषधीय सामग्रियों से हुआ शुद्धिकरण

भक्तिभाव सहित हुआ जिनालय शुद्धिकरण अभियान पूर्ण

नाहर टाइम्स@शाजापुर। रविवार को श्वेतांबर मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देशभर में जिनालय शुद्धिकरण अभियान संचालित किया गया। जिसके अंतर्गत शाजापुर नगर स्थित चौबीस जिनालय धाम का भी शुद्धिकरण समाजजनों द्वारा किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए नवरत्न परिवार के जिलाध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीनवरत्नसागर सुरीश्वरजी म.सा. के शिष्य पूज्य जैनाचार्य श्रीविश्वरत्नसागरजी म. सा. के पावन आशीर्वाद से श्रीजैन श्वेतांबर मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार के संयुक्त तत्वावधान में भारत भर के 2 हजार से अधिक जैन मंदिरों का एक साथ और एक समय पर शुद्धिकरण कार्य संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत शाजापुर नगर की ओसवाल सेरी स्थित चौबीस जिनालय धाम पर भी श्रीजैन श्वेतांबर मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार द्वारा प्रदान की गई विभिन्न औषधीय सामग्रियों के माध्यम से जिनालय शुद्धिकरण कार्य किया गया। इस दौरान समाजजन उपस्थित रहे।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!