भक्तिभाव सहित मनाया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक
दिगंबर समाज जैन मंदिर में हुआ आयोजन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। स्थानीय सोमवारिया बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में समाजजनों ने दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।
उक्त जानकारी देते हुए समाज के सचिव बसंत कुमार जैन ने बताया कि शनिवार को बाईसवें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया। जिसमें नवग्रह मंडल विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान मांडना समाज के कलाकार मनोज जैन (जेकेएस) ने बनाया। वहीं रविवार को तेईसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। जिसमें सुबह सवेरे परमात्मा का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यं नियम पूजन के बाद निर्वाण काण्ड का पाठ किया गया। इसके बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। शाम को नवकार मंत्र के जाप एवं 48 दीपकों के द्वारा भक्तामंर पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उक्त सभी कार्यक्रम मंदिरजी मे विराजमान 105 सुदृष्टि मति माताजी के सानिध्य में सम्पन्न हुए।