खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

संजय जैन (मैनेजर) बने सोशल ग्रुप मालवा रीजन के सचिव

जैन सोशल ग्रुप मालवा रीजन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

नाहर टाइम्स@शाजापुर। शाजापुर जैन समाज के ट्रस्टी संजय जैन (मैनेजर) ने जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश मालवा रीजन के सचिव पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान रीजन के अध्यक्ष अशोक कुमार मोदी सहित अन्य समस्त नवीन पदाधिकारियों ने भी पद की शपथ ग्रहण की।

समारोह में उपस्थित शाजापुर के सदस्यगण।

रविवार को प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ महातीर्थ (राजस्थान) में अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मालवा रीजन का शपथ ग्रहण समारोह एवं फेडरेशन की सेंट्रल काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बतौर अतिथि मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गौतम टेंटवाल, भारत सरकार जीव जंतु कल्याण बोर्ड सदस्य एवं समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश भाई शाह, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीनेश्वर जैन, नागेश्वर तीर्थ सचिव धर्मचंद जैन, रीजन प्रभारी पियूष जैन, प्रकाश भटेवरा, नरेंद्र संचेती, रीजन के पूर्व अध्यक्ष संदीप भंडारी, मालवा रीजन संयोजक कांताजी बांठिया आदि उपस्थिति रहे। समारोह में बड़ौद निवासी अशोक मोदी ने मालवा रीजन अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की, तत्पश्चात संजय जैन (मैनेजर) ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारीयों ने भी अपने पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से जैन सोशल ग्रुप यूनिक अध्यक्ष मनीष जैन, सचिन भंसाली, महेश जैन, प्रतीक जैन, प्रांजल मांडलिक सहित इंदौर, उज्जैन, आगर, नलखेड़ा, बड़ोद, निंबाहेड़ा, भीलवाड़ा, भवानी मंडी, सुखेड़ा, नीमच, मंदसौर, जालना, महाराष्ट आदि अनेक स्थानों से ग्रुप के दंपति सदस्य उपस्थित रहे।

इन्होंने किया समारोह को संबोधित

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश भाई शाह ने जैन समाज की संगठन शक्ति पर जोर दिया। वहीं मुख्य अतिथि एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गौतम टेटवाल ने भी इस अवसर पर अपना उद्बोधन दिया। समारोह में स्वागत भाषण रीजन अध्यक्ष अशोक मोदी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को रीजन प्रभारी पीयूष जैन, प्रकाश भटेवरा एवं किरण सिरोलिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा गिरीश भाई शाह को मानव सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन अजीत जैन कुंडल बोहरा ने किया। एवं आभार अंतिम बांठिया ने माना।

इन्होंने भी ग्रहण की पद की शपथ

इस दौरान नव नियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, गिरिराज सोनी, संदीप धींग, उपाध्यक्ष अनिल झाजेड़, सुशील कटारिया, अंशुल दलाल, कोषाध्यक्ष विजय कुंडल बोहरा, सचिव अंतिम बांठिया, संजय जैन, प्रचार सचिव अर्पित जैन, मानव सेवा एवं ग्रुप विस्तार प्रभारी शुभम रूनवाल, जीवदया प्रभारी चंद्रशेखर सोनी, संस्कृत प्रभारी शैलेंद्र चंडालिया, चिकित्सा सेवा प्रभारी नीरज जैन को भी पद की शपथ दिलाई गई।

पदाधिकारीयों ने ग्रहण की शपथ।
Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!