Uncategorizedगैजेट्सदेशमध्यप्रदेशशाजापुर
9 बजे से लगेंगी कक्षा 5वी तक की कक्षाएं
सर्द मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन
नाहर टाइम्स@शाजापुर। मौसम के बदलते मिजाज को देखकर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। इस संबंध में जारी किए गए आदेश के अनुसार कक्षा पांचवी तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से किया गया है।
क
कलेक्टर किशोर कन्याल ने कक्षा 5वी तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से किया है। श्री कन्याल द्वारा जारी आदेशानुसार शीतकालीन मौसम होने और तापमान में गिरावट होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिले की कक्षा नर्सरी से 5वी तक की संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड आदि की सभी शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः 9 बजे से पहले संचालित नहीं होगी। यह आदेश 20 जनवरी 2024 तक या आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।