आरटीई की शेष राशि के शीघ्र भूगतान हेतु वित्त मंत्री ने दिए निर्देश
म.प्र.प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

नाहर टाइम्स@शाजापुर। मंगलवार को म.प्र.प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश ओझा के नेतृत्व में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की गई।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि इस दौरान विस्तार हुई चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने आर.टी.ई. फीस प्रतिपूर्ति की 2022-23 की राशि को लेकर अपना पक्ष रखा। जिसमें 101 करोड़ की राशि आबंटित हो चुकी है तथा शेष 298 करोड़ राशि के शीघ्र आबंटित किए जाने की बात प्रमुखता से की गई। जिस पर उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शेष राशि भुगतान हेतु अपने पी.ए. देवेन्द्र मालवीय को संबंधित आवेदन मार्क करके राशि जारी करने प्रक्रिया गतिशील करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष दीपेश ओझा, प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्रसिंह राठौर, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख किमतेश पोरवाल, धार जिला मिडिया प्रभारी बंटी चावड़ा, रतलाम जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर गुर्जर, जगदीश कुशवाहा तथा पवन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।