देशमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलशाजापुर

सेवा भारती और सहज पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र शिविर का आयोजन

55 मरीजों की हुई जांच, 16 मरीजों का किया ऑपरेशन के लिए चयन

नाहर टाइम्स@शाजापुर। सेवा भारती व सहज पब्लिक स्कूल द्वारा रविवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच व उनका उपचार किया। इस दौरान जहां मरीजों को उचित सलाह दी गई। वहीं जिनकी आंखों में बीमारी पाई गई उनके निःशुल्क ऑपरेशन सहित सभी व्यवस्थाएं भी की गई।

कार्यक्रम में उपस्थितजन।

शिविर में करीब 55 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनकी आंखों की जांच शंकरा आई सेंटर इंदौर से आए दल ने किया। जिनके द्वारा मरीजों को उचित सलाह व उपचार किया गया। इसके साथ ही जिन मरीजों की आंखों में ज्यादा परेशानी थी उनका ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। जिनका ऑपरेशन, दवाईयां तो निःशुल्क रहेंगी ही। वहीं इन्हें रहने-खाने और लाने-ले जाने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को चश्मों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। संस्था के अंकुर जैन ने बताया कि रविवार को आयोजित शिविर में 55 मरीजों ने पंजीयन करवाया था। इस अवसर पर जिला सेवा भारती अध्यक्ष डॉ. राजकुमार पाटीदार, जिला सेवा भारती सचिव आशुुतोष सोनी, जिला सह सचिव अंकुर जैन, नगर सह सचिव सुरेश चमन, किशोर सोलंकी, मनोज जायसवाल, चंदनसिंह चौहान, भगवानसिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र वर्मा, इंद्रविक्रमसिंह सिसौदिया उपस्थित थे। इसके बाद चयनित मरीजों को इंदौर रवाना किया गया, जिन्हें सहज पब्लिक स्कूल संचालिका श्रीमति आशा जैन व राजेंद्र जैन द्वारा बिस्किट वितरित कर शुभकामनाएं दी गई।

जांच करते चिकित्सक।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!