क्राइमखेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

बालिकाओं ने धरती पर उकेरे उत्साह के रंग

जीनियस एकेडमी में हुई रांगोली प्रतियोगिता आयोजित

शाजापुर@मंगल नाहर। पांच दिवसीय दीपोत्सव कल शुक्रवार को धनतेरस पर्व के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। इसके पूर्व विद्यालयों द्वारा भी स्कूली बच्चों के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करते हुए पर्व का शुभ अभिनंदन किया जा रहा है। इसीके चलते दिनांक गुरूवार को जिले के प्रतिष्ठित व अग्रणी शिक्षण संस्थान जीनियस एकेडमी तिलावद गोविंद में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जीनियस एकेडमी संचालक मनोज चौधरी ने बताया कि भारतीय संस्कृति अत्यंत वैभवशाली है और यहां मनाए जाने वाले उत्सव, त्यौंहार और पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्व बताते हैं। स्कूली बच्चों के लिए भी अध्ययन के साथ त्यौंहारों का महत्व जानना जरूरी है। इसीको ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर 9 नवंबर को विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए रांगोली, क्लास डेकोरेशन, ग्रीटिंग कार्ड बनाने की रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों सहित संस्था प्राचार्य तथा स्कूल स्टॉफ के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!