खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा
हिंद जूनियर कॉलेज के बच्चों ने मारी बाजी

नाहर टाइम्स@शाजापुर। 13 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें हिंद जूनियर कॉलेज शाजापुर के बच्चों ने बाजी मारी।

उक्त जानकारी देते हुए संस्था के विपिन गामी ने बताया कि घोषित परिणामों के अनुसार विद्यालय स्तर पर कक्षा दसवीं में मृदुल राठौर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में सबीहा मिर्ज़ा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीतिसिंह राठौर ने सभी विद्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।