खेलगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुर

समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका – श्री सिंघी

19वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में जैन युवक महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संबोधित

नाहर टाइम्स@शाजापुर। जिस प्रकार वो घर – परिवार खुशहाल होते हैं जिनके सदस्यों में आपसी स्नेह और तालमेल बढ़िया होता है। उसी प्रकार वो समाज और राष्ट्र भी खुशहाल होता है जिसके नागरिक समर्पित भाव से अपना कर्तव्य निभाते हैं। हमें गर्व है कि परमात्मा की कृपा, गुरू भगवंतों के आशीष और देश के हजारों समर्पित युवाओं के मजबूत संगठन के रूप में युवक महासंघ इसी दिशा में कार्य कर रहा है।

उक्त ओजस्वी संबोधन राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर युवक महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जी सिंघी ने रविवार को उन्हेंल (राजस्थान) की पावन भूमि श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ महातीर्थ पर आयोजित 19वें राष्ट्रीय महाधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर श्री सिंघी ने कहा कि युवक महासंघ जिनशासन की सेवा के साथ मानव कल्याण के लिए भी विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। मानव सेवा, तीर्थ रक्षा, जीव दया, संगठन विस्तार, साधु-साध्वी भगवंतों की विहार सेवा सहित समाज सेवा के समस्त कार्य महासंघ द्वारा संचालित किए जाते हैं। श्री सिंघी ने कहा कि तीर्थ निर्माण का सौभाग्य तो मुझे नहीं मिल सका पर देश के एक भी तीर्थ स्थल पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी। पावन भूमि सम्मेद शिखरजी तथा तीर्थ पद्मपुराजी (राजस्थान) के मामलों के सकारात्मक हल के लिए किए गए सफल प्रयासों के पीछे युवक महासंघ की ताकत ही काम कर रही थी जो आगे भी तीर्थ रक्षा के लिए करती रहेगी। महानगरों से लेकर छोटे स्थानों तक संगठन की मजबूत इकाई का गठन हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके पूर्व संगठन की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेशभाई शाह तथा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग ने भी महाधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों व योजनाओं से अवगत कराया। इसके पूर्व सर्वप्रथम महाधिवेशन का शुभारंभ ध्वजारोहण, देश के जाने-माने संगीतकार दीपक कर्णपुरिया द्वारा मंगलाचरण व उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रभु श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया गया। कार्यक्रम को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों द्वारा भी संबोधित किया गया। विभिन्न अवार्ड प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ इकाईयों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने दिया तथा प्रदेश की 29 नवीन इकाइयों के गठन की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र नाहर तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सकलेचा ने किया तथा आभार राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजेश कोठारी ने माना। महाधिवेशन के दौरान अपनों के साथ – अपनों की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सभी राज्यों द्वारा किए गए कार्यों का पूरा विवरण दिया गया। इसे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा एवं विकास जैन द्वारा संयोजित किया गया। आयोजन की सफलता पर प्रदेश महामंत्री प्रसन्न जैन ने राष्ट्रीय महाधिवेशन के आवास व्यवस्था प्रमुख समीर मारू, परिवहन व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र बाफना, भोजन व्यवस्था प्रमुख सपन जैन, पंजीयन व्यवस्था प्रमुख निलेश सुराणा, मीडिया प्रभारी मंगल नाहर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे सभी प्रमुख में व्यवस्थापकों का आभार जताया। महाधिवेशन में सम्पूर्ण देश की 500 से अधिक इकाई के 1200 सदस्य उपस्थित हुए। उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय जैन एवं राष्ट्रीय महाधिवेशन मीडिया प्रभारी मंगल नाहर ने दी।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!