गैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशाजापुरशिक्षा

प्रकृति और मानव एक-दूसरे के पूरक हैं – श्री चौहान

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्थानीय भैरव टेकरी पर रौपे गए 3 हजार से अधिक पौधे

नाहर टाइम्स@शाजापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से शनिवार 06 जुलाई को शाजापुर में भैरव डूंगरी पर शाजापुर विधायक अरूण भीमावद के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि श्री चौहान।
इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी एवं मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष माखनसिंह चौहान अतिथि के रूप में मंचासीन थे। पौधारोपण कार्यक्रम में शाजापुर नगर के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, धार्मिक संस्थाओं, शासकीय सेवकों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर 3 हजार से अधिक पौधे रोपित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष चौहान ने कहा कि प्रकृति और मानव एक-दूसरे के पूरक हैं। सुन्दर पशु-पक्षी जिन्हें हम अभी तक देखते आ रहे हैं, यह सब प्रकृति की देन है। वर्तमान में पर्यावरण को हो रहे नुकसान के कारण धरती गर्म हो रही है, इससे मानवजीवन दूभर हो रहा है। आने वाले समय में यदि जीवन बचाना है तो प्रकृति को हरा भरा करना होगा। सभी आत्म मंथन करें कि हम प्रकृति को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं और प्रकृति को क्या दे रहे हैं। पर्यावरण को दुरूस्त करने के लिए प्रकृति को संरक्षित करना जरूरी है। अपने बच्चों में संस्कार दें कि वे जीव-जंतुओं एवं वृक्षों को नुकसान नहीं पहुंचाएं, पानी को अनावश्यक नहीं बहाएं। यह संदेश जनप्रतिनिधियों से लेकर शासकीय सेवक, गांव-गांव तक पहुंचाएं। वहीं सांसद सोलंकी ने कहा कि प्रकृति की पूजा हम अनादिकाल से करते आ रहे हैं। विभिन्न मौकों पर हम आम, आंवला, तुलसी आदि की पूजा करते हैं। पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाव के लिए प्रकृति की रक्षा करना आवश्यक है। विधायक भीमावद ने कहा कि धरती के बढ़ते तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। पौधों की सुरक्षा के लिए भैरव डूंगरी के आसपास तार फेंसिंग की गई है। उन्होने कहा कि भैरव डूंगरी के विकास के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि से विभिन्न कार्य कराएं जाएंगे। यहां आने वाले लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए सीढिय़ों को चौड़ी करेंगे। क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए इकाईयां भी स्थापित होंगी। शाजापुर जिले में होने वाले अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि सांसद सोलंकी ने हाल ही में 15 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा सनकोटा से टुकराना एवं मक्सी के आंतरिक लोक निर्माण विभाग के मार्ग को फोरलेन बनाने तथा मक्सी से बर्डियासोन मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दी है। इन पर लगभग 124 करोड़ रुपये व्यय होंगे। कार्यक्रम को जिला वन मंडल अधिकारी मयंक चांदीवाल तथा सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पं.आशीष नगर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित  अतिथियों सहित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शासकीय सेवकों और विद्यार्थियों ने पौधे रोपित किए। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन हेमंत दुबे ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन,  उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी, भाजपा नेता प्रदीप चंद्रवंशी, किरण सिंह ठाकुर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर भी मंचासीन थे। सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत सर्व हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक अरुण भीमावद।
पौधारोपण करते शहरवासी।
हिंद जूनियर कॉलेज के स्कूली बच्चों ने भी किया पौधारोपण।
पौधारोपण करते प्रेस क्लब पदाधिकारी ।
प्रेस क्लब ने भी किया पौधारोपण 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद के नेतृत्व में शनिवार को स्थानीय भैरव टेकरी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ प्रेस क्लब शाजापुर ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेसक्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के साथ संरक्षक राजेश नागर, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सहसचिव गोविंद शर्मा, प्रवक्ता मनीष सोनी, अजय शर्मा तथा अर्जुन चौधरी ने भी भैरव टेकरी पर पौधारोपण करके अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। साथ ही समस्त शहरवासियों से भी इस बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की।
Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!