देशमध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलशाजापुरशिक्षा

गुरुकुल गायत्री आश्रम अभयपुर के अध्यक्ष बने राम दयाल पाटीदार

4 दशक पुरानी संस्था को मिला उर्जावान अध्यक्ष

नाहर टाइम्स@शाजापुर। मेरा सौभाग्य है कि दादाजी स्व.चेनसिंहजी पाटीदार की धरोहर में सेवा करने का अवसर ईश्वर ने मुझे दिया है। मैं प्रयास करूंगा कि गुरुकुल गायत्री आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उचित और पर्याप्त आधुनिक शिक्षण सुविधा मिल सके।

उक्त विचार शाजापुर जिले में गौ सेवा प्रमुख रामदयाल पाटीदार ने ग्राम विकास संघ अभयपुर में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक तीन वर्ष की अवधि के पश्चात ग्राम विकास संघ अभयपुर के निर्वाचन गत दिनांक 10 जनवरी को संपन्न हुए। समस्त पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से हुआ। नवीन कार्यकारिणी में रामदयाल पाटीदार अध्यक्ष, किशोर सिंह पाटीदार एवं राम प्रसाद पाटीदार उपाध्यक्ष, दयाराम भुतेश्वर सचिव एवं मुकेश गोठी सहसचिव तथा दो सदस्य के पद पर नरेंद्र पाटीदार और जगदीश पाटीदार निर्वाचित हुए। ग्राम अभयपुर में वर्ष 1976 में स्व. चेनसिंहजी पाटीदार ने ग्राम विकास संघ की स्थापना करके गुरुकुल पद्धति से शिक्षण सुविधा देने के उद्देश्य से आवासीय गुरुकुल आश्रम की स्थापना की थी जो उस समय प्रदेश में एक मात्र संस्था थी। वर्तमान में ग्राम विकास संघ अंतर्गत अभयपुर ग्राम में गुरुकुल उ. मा. वि.अभयपुर (हिंदी माध्यम) और गायत्री एकेडमी अभयपुर (अंग्रेजी माध्यम) और गुरुकुल आश्रम आवासीय संचालित है। ग्राम विकास संघ के निर्वाचन में सदस्य के रूप में खुमानसिंह पाटीदार (संरक्षक), रामचंद्र वर्मा (संरक्षक), सुरेश वर्मा (संरक्षक), गोवर्धनसिंह पाटीदार (संरक्षक), दौलतसिंह पाटीदार, बाबुलाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, होकमसिंह पाटीदार, लखमीचंद पाटीदार, रामकृष्ण पाटीदार, दिनेश पाटीदार एवं अशोक कुमार पाटीदार उपस्थित थे। इस अवसर पर निवृत्तवान अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार माना।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!