गोवंश की सेवा के साथ सिद्धि बहु मंडल ने मनाया मकर संक्रांति पर्व

नाहर टाइम्स@शाजापुर। रविवार के बाद सोमवार को भी नगर में मकर संक्रांति पर्व जोश, उत्साह और धार्मिक परंपराओं को निभाते हुए मनाया गया। इस दौरान जहां आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सतरंगी हुआ वहीं दान-पुण्य के कार्य भी श्रद्धाभाव के साथ हुए। इसीके चलते स्थानीय जैन समाज के सिद्धि बहु मंडल की महिला सदस्यों ने गोवंश को गुड़ व चारा खिलाकर सेवा कार्य किया।
उक्त जानकारी देते हुए मंडल की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहा नारेलिया ने बताया कि श्री सिद्धि बहु मंडल द्वारा धार्मिक गतिविधियों सहित सेवा कार्यों का संचालन भी समय-समय पर किया जाता है। इसीके अंतर्गत मकर संक्रांति पर्व के अंतर्गत सोमवार को सिद्धि बहु मंडल की सदस्यों ने स्थानीय गवली मोहल्ले में संचालित श्री गोपाल गौशाला में मौजूद गौवंश को गुड़ व चारा खिलाकर सेवा की और सामुहिक रूप से पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल की वरिष्ठ सदस्यगण श्रीमती प्रतिभा मारोठी, किरण मारोठी, पिंकी मारोठी, रजनी रामसना, भावना जैन, हेमा ठाकुरिया, ज्योति ठाकुरिया, शिल्पा जैन, कविता जैन, बबिता जैन, आरती जैन, अलका जैन, रीना धारीवाल, प्रीति जैन, प्रज्ञा मांडलिक तथा नेहल जैन उपस्थित रही।