देशमध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलशाजापुरशिक्षा

स्व सहायता समूह के सदस्यों और लीडरों का प्रशिक्षण आयोजित

नाहर टाइम्स@शाजापुर। आदर्श नवीन नगर स्थित नवांकुर संस्था कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी शाजापुर के प्रशिक्षण केंद्र पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा शनिवार को स्व सहायता समूह के सदस्यों, लीडरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक जन शिक्षण संस्थान शाजापुर मनीष दुबे रहे। वहीं अध्यक्षता डीडीएम नाबार्ड धीरेंद्र कोरी ने की। विशेष अतिथि के रूप में मोनिका एब्रो, गायत्री वर्मा, सरिता शर्मा मौजूद थीं। प्रशिक्षण के दौरान डीडीएम कोरी द्वारा महिलाओं को स्व सहायता समूह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बतायागया कि समूह द्वारा किया हुआ काम अपने आप में प्रमाण है कि महिला किस प्रकार आत्मनिर्भर हो सकती हैं। इस मौके पर डीडीएम द्वारा अच्छे कार्य कर समूहों को भेंट स्वरूप घर में काम आने वाला समान दिया गया। लाल घाटी थाना एसआई मोनिका ने महिलाओं को बताया कि हम किस प्रकार अपनी रक्षा कर सकते हैं और कानून किस प्रकार हमारी सहायता कर सकता है। वहीं गायत्री वर्मा द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा हमे सशक्त बनना होगा और उद्यमी बनकर अपने पैरों पर खड़ा होना होगा तभी हम अपने सपने साकार कर पाएंगे। संचालन कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के संचालक नवीन वर्मा द्वारा किया गया।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!