गैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशशाजापुर

यशवंत सांकला नमामि नर्मदा संघ के प्रदेश सचिव मनोनित

नाहर टाइम्स@कालापीपल। नमामि नर्मदा संघ नमामि गंगे, नमामि यमुना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने मध्यप्रदेश के युवा समाजसेवी, कर्मठ यशवंत सांकला कालापीपल को संघ का प्रदेश सचिव मनोनित किया है।सांकला की सक्रियता एवं कार्य पद्धति से प्रभावित होकर प्रदेश सचिव का महत्तवपूर्ण दायित्व
दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नमामि नर्मदा संघ भारत की जीवन रेखाओंकृदेश की विभिन्न नदियों के संरक्षण और शुद्धिकरण के लिए समर्पित एक सजीव साझेदारी है। गंगा, यमुना,नर्मदा,चम्बल, कालीसिंध ,शिप्रा,पार्वती सहित प्रदेश में बहने वाली नदियों अन्य प्रतिष्ठित नदियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, संघ का मिशन एक ऐसा स्थायी वातावरण बनाना है जहाँ नदियाँ प्रदूषण से मुक्त हों और पुनः जीवन प्राप्त कर सकें इस हेतु जन जाग्रति लाना। नदी संरक्षण के प्रति संघ की प्रतिबद्धता इस विश्वास से प्रेरित है कि स्वच्छ नदियाँ स्वस्थ समुदायों, पारिस्थितिकी तंत्रों और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अनिवार्य हैं। इन अमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के रक्षक के रूप में, हम सकारात्मक परिवर्तन की ओर समुदायों, नीति निर्माताओं, और व्यक्तियों को प्रेरित और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारी नदियाँ वर्षों तक जीवन दायिनी बनी रहे उनमें शुद्धता ओर पर्याप्त जल रहे । इस कार्य हेतु आपकी नियुक्ति मध्यप्रदेश जैसे प्रदेश के लिए महत्तवपूर्ण हैकेन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम से सम्बन्धित संस्था में यशवंत सांकला की नियुक्ति से ईष्टमित्रों समाज जनों परिजनों एवं संघ के सदस्यों द्वारा बधाईयां दी जा रही है एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश उनियाल के प्रति आभार एवं कृतज्ञता प्रेषित की जा रही है।

Nahar Times News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!